जिला शिमला के कुठार में आठ करोड़ रुपये की योजना ठप
जिला शिमला के कुठार में चोरों ने आठ करोड़ रुपये की योजना को ठप कर दिया। यहां ताला तोड़कर मशीनरी चोरी कर ली। पूर्व जलशक्ति मंत्री विद्या स्टोक्स के ओएसडी रह चुके आत्मा राम ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबी प्रक्रिया के बाद इस योजना को धरातल पर उतार पाए थे, लेकिन अब हजारों किसानों की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। ग्राम पंचायत कुठार के उपप्रधान संजय माल्टा ने कहा कि इस योजना का पानी पांच पंचायतों कुठार, पुंदर चनौत, गुंडू, बागड़ी और बासाभार के लिए जा रहा है। चोर यहां से तारे, दुल्लू पंप आदि लाखों रुपये का सामान उड़ाकर ले गए।
कई क्षेत्रों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे : मुकेश
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास जल शक्ति विभाग का जिम्मा है। विभाग की मशीनरी चोरी होने पर उन्होंने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में इन योजनाओं की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में तो चोरी रोकना आसान है, मगर सीमाई इलाकों में और भी बड़ी समस्या है।
यह बात सही है कि जलशक्ति विभाग की मशीनरी को घोरों ने निशाना बनाया है। जिस-जिस जगह पर यह मशीनरी है. वहां स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया जा रहा है कि इसकी सुरक्षा पर ध्यान दे। चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रावधान किया जा रहा है। जैसे-जैसे बजट का प्रावधान होगा. इस दिशा में आगे बड़ा जाएगा। -अंजू शर्मा, प्रमुख अभियंता, जलशक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश