फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चंबा रुमाल, कांगड़ा चाय और चुल्ली के तेल को हाथोंहाथ लेने को तैयार कंपनियां

Fri, 09 Jan 2026 02:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

देश की नामी छह कंपनियों ने हिमाचल के 12 उत्पादों को खूब सराहा है और 5.29 करोड़ रुपये का सामान भेजने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
चंबा रुमाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के उत्पाद देशभर के बाजारों में नजर आएंगे। देश की नामी छह कंपनियों ने हिमाचल के 12 उत्पादों को खूब सराहा है और 5.29 करोड़ रुपये का सामान भेजने के लिए कहा है। कंपनियों की ओर उद्यमियों को इसकी चेक से पेमेंट कर दी गई है। इन कंपनियों हिमाचल के उत्पाद को खरीदने के लिए एलओआई (लेटर ऑफ इंडेंट) कर दिया है। इस सामान को मार्केट में उतारने के बाद डिमांड के मुताबिक इन उद्यमियों से उत्पादों को उठाया जाएगा। उद्योग विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोटगढ़ के यशविंद्र का सेब, अंजली वकील का चंबा रूमाल को जीटी इंटरनेशनल कंपनी ने एलओआई किया है। चंबा रुमाल की खरीद के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं। इसी तरह रिंगझीन केसी बकथॉर्न प्रोडक्ट को सोहिल नावज सीक्रेट प्राइवेट लिमिटेड ने लेने की हामी भरी है। कंपनी ने 50 लाख रुपये का फ्रूट खरीदा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह फ्रूट कैंसर के लिए उपयोगी माना जाता है। नैना शर्मा की कांगड़ा की चाय को कैप प्लस वासिल भट्ट ने खरीदा है। नैना से एक करोड़ चाय की खरीद का समझौता हुआ है। वहीं, विक्रम की कांगड़ा पेंटिंग को यशोवर्धन जवाहर वार्डमेर ने एक लाख, ओम प्रकाश की कुल्लू शॉल को यशोवर्धन ने 25 लाख, सिरमौर का झीझर गार्लिक को सोहिल नवाज ने एक करोड़, दीप माला का किन्नौर चुल्ली तेल को एस्टिमेड ग्रुप ने एक करोड़, शशांक के कुल्लू के हैंडलूम प्रोडक्ट को जीटी इंटरनेशनल विजय गांधी ने 50 लाख, राजीव सूद की कांगड़ा चाय हिमाचल ब्रू ब्रांड को केप प्लस कंपनी के विक्की तनेजा ने दो लाख की सप्लाई का ऑर्डर जारी किया है। मार्केट में जैसे-जैसे हिमाचल के उत्पादों की डिमांड बढ़ेगी यह नामी कंपनियां हिमाचल के उद्यमियों को ऑर्डर देगी। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में हुए हिम एमएसएमई फेस्ट में एक जिला एक प्रोडक्ट के उत्पाद की प्रदर्शनियां लगाई गई थी। इनमें उद्योगपतियों ने जाकर उत्पादों की डिमांड की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें