फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: करोड़ों रुपये का निवेश लाने सीएम सुक्खू जाएंगे दुबई, रघुवीर बाली और चार आईएएस अधिकारी भी रहेंगे साथ

Fri, 08 Dec 2023 09:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में पर्यटन विकास और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए 13 से 16 दिसंबर तक मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करोड़ों रुपये का निवेश लाने दुबई जाएंगे। प्रदेश में पर्यटन विकास और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए 13 से 16 दिसंबर तक मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर बाली, राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू सहित चार आईएएस अधिकारी भी विदेश जाएंगे। केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को मंजूरी दे दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यूएई के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश में पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में निवेश के करने के लिए उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव भरत खेड़ा, पर्यटन विभाग की निदेशक मानसी सहाय ठाकुर, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर और विवेक भाटिया भी दुबई जाएंगे। शुक्रवार को भारत सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों के दौरे को मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए भी निवेशकों के साथ बैठक की जाएगी। प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिमला लौटकर दुबई की उड़ान भरेंगे। 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री वापस लौटेंगे। 19 दिसंबर से धर्मशाला स्थित तपोवन में विधानसभा के शीत सत्र में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें