फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikramaditya Singh: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निर्देश, क्षतिग्रस्त एनएच की तुरंत बहाली करें

Thu, 11 Jul 2024 07:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गों को बहाल करने के निर्देश दिए।   
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह NHAI व लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गों को बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक केन्द्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के पास प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


विक्रमादित्य ने एनएच की प्रगति कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में बारिश के चलते एनएच को नुकसान हुआ है। कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इन्हें समय रहते ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने भुभू जोत टनल के निर्माण कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए, ताकि इसे जन कल्याण के लिए शीघ्र समर्पित किया जा सके।

उन्होंने केंद्र सरकार के सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ होने वाली बैठक में प्रदेश के राजमार्गों और परियोजनाओं पर की जाने वाली कार्यवाही एवं उनसे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रधान सचिव देवेश कुमार, विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी संजय वाघचुरे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें