फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM: दिल्ली पहुंचे सीएम सुक्खू, नीति आयोग की बैठक में शामिल होने पर संशय

Fri, 26 Jul 2024 09:14 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री के शामिल होने पर अभी संशय है, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार शाम को दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार शाम को दिल्ली पहुंचे। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री के शामिल होने पर अभी संशय है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने इस बैठक का बहिष्कार करने का एलान किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सीएम के साथ प्रदेश के अफसरों के दिल्ली न जाने से शनिवार की बैठक में मुख्यमंत्री के शामिल होने के आसार कम हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री की दिल्ली में पार्टी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने की संभावना है। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने की बात पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल पहले ही कर चुके हैं। पंजाब और दिल्ली सरकार की ओर से भी इस बैठक का बहिष्कार किया गया है।

इंडिया गठबंधन ने केंद्रीय बजट के विरोध में नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुक्खू के भी बैठक में शामिल होने के आसार कम हैं। हालांकि मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह शिमला से चंडीगढ़ गए और शाम को दिल्ली पहुंचे। नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से दिए जाने वाला भाषण भी अधिकारियों ने तैयार नहीं किया है। इससे संभावित है कि मुख्यमंत्री भी नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें