फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM Sukhu: 'पार्टी ने बनाया पत्नी को उम्मीदवार, पहले भी मैंने कर दिया था इनकार'

Wed, 19 Jun 2024 12:34 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह चाहते थे कि एक परिवार से एक ही राजनीति में आए, लेकिन इस बार फिर से प्रदेश में ऐसी परिस्थितियां बनी हैं कि पार्टी हाईकमान ने उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समर फेस्टिवल के समापन अवसर पर ऐतिहासिक रिज मैदान पहुंचे सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पत्नी अब देहरा से कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय भी पार्टी हाईकमान ने उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाने को कहा था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। वह चाहते थे कि एक परिवार से एक ही राजनीति में आए, लेकिन इस बार फिर से प्रदेश में ऐसी परिस्थितियां बनी हैं कि पार्टी हाईकमान ने उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में वह इन निर्देशों की अवहेलना नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल तक उनकी पत्नी अब इस क्षेत्र से जनता की सेवा करेंगी। उम्मीद है कि जनता उन्हें भरपूर समर्थन देगी। 

विज्ञापन


पर्यटक से अभद्र व्यवहार के मामले पर सीएम ने कहा कि वह इस मामले की जांच करवाएंगे। हिमाचल में आने वाले पंजाब के पर्यटकों से किसी तरह का अभद्र व्यवहार नहीं होगा। हिमाचल और पंजाब भाई-भाई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें