जैसी ही ट्रेजरी ठीक होगी, विधायकों को देंगे बढ़ा वेतन
सीएम ने कहा कि विधायक निधि जारी न होने से दिक्कत जरूर है। यह बात सही है कि विधायक निधि थोड़ी रुकी है। मंत्री-विधायकों के बढ़े हुए भत्तों का भुगतान नहीं हुआ है। इसका जिक्र विधायक सतपाल सत्ती ने भी किया है। विधायकों को बिजली, पानी का बिल, हाउस रेंट देना होगा और इन्कम टैक्स भी देना होगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही ट्रेजरी ठीक होगी, विधायकों को बढ़ा हुआ वेतन मिल जाएगा।
सुबह की सैर करते साई ग्राउंड पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बच्चों के साथ खेला बैडमिंटन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार सुबह सैर करते हुए साई ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने अभ्यास कर रहे बच्चों के साथ बातचीत की, उनसे खेलों व भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैडमिंटन खेला। ताइक्वांडो व अन्य खेलों के खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाईं।