फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चुनावी साल में सीएम जयराम पेश करेंगे अपने कार्यकाल का पांचवां बजट

Thu, 03 Mar 2022 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीएम वित्त वर्ष 2022-23 के लिए करीब 55 हजार करोड़ रुपये के बजट अनुमान पेश करेंगे। वार्षिक बजट टैक्स फ्री हो सकता है। जयराम कर्मचारियों, कारोबारियों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों समेत समाज की सभी श्रेणियों पर फोकस करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने बजट को दिया अंतिम रूप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चुनावी साल में अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश करने जा रहे हैं। सीएम सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू करेंगे। जयराम कर्मचारियों, कारोबारियों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों समेत समाज की सभी श्रेणियों पर फोकस करने का प्रयास करेंगे। वार्षिक बजट टैक्स फ्री हो सकता है। सीएम वित्त वर्ष 2022-23 के लिए करीब 55 हजार करोड़ रुपये के बजट अनुमान पेश करेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत पतली है। वर्तमान सरकार पर करीब 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ने जा रहा है। आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया जैसे हालात हैं। कोविड ने रही-सही कसर पूरी कर दी है। केंद्र ने राजस्व घाटा अनुदान में कटौती कर दी है। जीएसटी प्रतिपूर्ति भी बंद हो रही है। सरकार को करीब 12 हजार करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हो रहा है। ऐसे में सीमित संसाधनों के तहत बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कैसा बजट पेश करने जा रहे हैं, इस पर सबकी नजरें हैं। 

बजट में बढ़ेगा कर्मचारियों का हिस्सा, विकास का भाग घटेगा
इस बार बजट में कर्मचारियों और पेंशनरों के हिस्से का बजट बढ़ जाएगा, जबकि विकास का भाग घट जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनरों की यह हिस्सेदारी 60 फीसदी के आसपास रह सकती है। विकास का बजट 35 फीसदी तक घट सकता है। 
विज्ञापन


बजट अभिभाषण को कैबिनेट ने दी मंजूरी
वहीं, राज्य मंत्रिमंडल की वीरवार को विधानसभा सचिवालय में हुई बैठक में शुक्रवार को मुख्यमंत्री की ओर से पेश किए जाने वाले बजट अभिभाषण को मंजूरी दी गई। बैठक में पुरानी पेंशन योजना को लेकर जारी आंदोलन को लेकर भी अनौपचारिक बातचीत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें