तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की नगरी में घुसने से पहले पकड़ा गया चीनी नागरिक नेपाल के रास्ते से अवैध रूप से भारत में आया था। चीनी नागरिक से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। कांगड़ा जिला पुलिस ने आठ जुलाई को जिले की सीमा पर एक चीनी नागरिक को बिना दस्तावेज पकड़ा था। चीनी नागरिक लियू शियोडन को फॉरेनर्स एक्ट के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। चीन के नागरिक ने भारत में एंट्री के लिए इमिग्रेशन चैनल का पूरी तरह से पालन नहीं किया। उसके पासपोर्ट पर इमिग्रेशन की मुहर नहीं थी। क्वारंटीन करने के बाद चीनी नागरिक का कोविड-19 सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।