फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: साहो बस अड्डे के समीप लगी आग, चार दुकानें, एक स्टोर जलकर राख

Sat, 19 Nov 2022 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

शनिवार रात ढाई बजे दुकानों में अचानक भीषण आग भड़क गई। आग पर काबू पाने के लिए जिला मुख्यालय चंबा और एनएचपीसी से अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंचीं।
विज्ञापन
दुकानों में भड़की आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आग से चार दुकानें जलकर राख हो गईं। मिली जानकरी के मुताबिक साहो बस अड्डे के समीप भीषण अग्निकांड में चार दुकानें और एक स्टोर जल गया है। शुरूआती तौर पर  करीब चार करोड़ के नुकसान का अनुमान जताया गया है। प्रभावित की पहचान नरेश महाजन के रूप में हुई है।

विज्ञापन


शनिवार रात ढाई बजे दुकानों में अचानक भीषण आग भड़क गई। आग पर काबू पाने के लिए जिला मुख्यालय चंबा और एनएचपीसी से अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंचीं। अग्निशमन  कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें