फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भारी बर्फ में पैदल चलकर पैरा फीटर प्रेम सिंह ने दुरुस्त की पेयजल लाइन

Sun, 29 Jan 2023 08:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)

सार

भारी बर्फ में पैदल चलकर जलशक्ति विभाग के पैरा फीटर प्रेम सिंह ने जल स्रोत का मुआयना कर लाइन को कड़ी मशक्कत के बाद सुचारु करवाया।
विज्ञापन
पेयजल लाइन ठीक करते जलशक्ति विभाग के कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुराह उपमंडल में भारी बर्फबारी के बाद बढ़ीं लोगों की दुश्वारियों को दूर करने के लिए जलशक्ति विभाग के कर्मी भी डटे हुए हैं। डेढ़ मीटर बर्फ के बीच जलशक्ति विभाग के कर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर टूटी पेयजल लाइनों की मरम्मत करने के कार्य में डटे हुए हैं। 

विज्ञापन


बर्फबारी से चुराह विधानसभा क्षेत्र में सात पेयजल योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। ऐसे में जलशक्ति महकमे के कर्मी दिन-रात टूटी लाइनों की मरम्मत में डटे हुए हैं। ग्राम पंचायत जुनास में भी इस प्रकार का मामला देखने को मिला है।

भारी बर्फ में पैदल चलकर जलशक्ति विभाग के पैरा फीटर प्रेम सिंह ने जल स्रोत का मुआयना कर लाइन को कड़ी मशक्कत के बाद सुचारु करवाया। इसका स्थानीय ग्रामीण ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें