फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विशेषज्ञों ने ऑनलाइन किया मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में दस दिन के बाद टेलीमेडिसन सेवा शुरू हो गई। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के सर्जरी, त्वचा, बाल रोग, मनो चिकित्सक और ईएनटी विशेषज्ञों ने दूरदराज के मरीजों का ऑनलाइन इलाज किया। ई संजीवनी पोर्टल के जरिये विशेषज्ञों ने दूरदराज के मरीजों को ऑनलाइन उपचार के संबंध में परामर्श दिया। यह पोर्टल इंटरनेट बिल का भुगतान नहीं होने के कारण दस दिन से बंद पड़ा था।
विज्ञापन

इस कारण दूरदराज के मरीजों को ऑनलाइन टेलीमेडिसन की सेवाएं नहीं मिल पा रही थीं। विशेषज्ञ से प्राथमिक जांच करवाने के लिए भी मरीजों को चंबा मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगानी पड़ रही थी। इसको लेकर जब अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की तो मेडिकल कॉलेज प्रबंधन तुरंत हरकत में आ गया। प्रबंधन ने लंबित इंटरनेट बिल का भुगतान करके इस सेवा को सुचारु कर दिया।
मेडिकल कॉलेज की सभी ओपीडी में एलसीडी लगाकर जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ऑनलाइन जोड़ा गया है। स्वास्थ्य केंद्रों में जब भी कोई ऐसा मरीज पहुंचता है जिसे इलाज को लेकर विशेषज्ञ से परामर्श की जरूरत हो तो ऐसे मरीज की जांच के लिए वहां तैनात चिकित्सक ऑनलाइन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ से संपर्क करता है। इस तरह दूरदराज के मरीज को ऑनलाइन विशेषज्ञों की सेवाएं दी जा रही हैं। कार्यक्रम के नोडल अफसर डॉ. आदित्य कश्यप ने बताया कि टेलीमेडिसन सेवा शुरू हो चुकी है। विशेषज्ञ ऑनलाइन मरीजों के इलाज के संबंध मेें अपने परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें