फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय: जुलाई 2026 सत्र का प्रोस्पेक्टस ऑनलाइन जारी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Tue, 28 Jul 2026 09:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 एमबीए में 500 और एमसीए में 200 सीटें हैं, जबकि तीनों एमए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीटों की कोई सीमा नहीं है। विश्वविद्यालय की फीस अन्य संस्थानों की तुलना में कम रखी गई है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र ने जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रोस्पेक्ट्स जारी कर दिया है। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने प्रोस्पेक्ट्स का विमोचन किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र सांख्यान, केंद्र के निदेशक प्रो. विशाल सूद, कुलपति के सचिव प्रो. सुमन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. जितेंद्र गर्ग, सह निदेशक डॉ. चमन कश्यप और सहायक निदेशक डॉ. हरीश गौतम मौजूद रहे। कुलपति ने बताया कि वर्तमान में केंद्र के माध्यम से एमबीए, एमसीए, एमए इतिहास, एमए अर्थशास्त्र और एमए राजनीति विज्ञान विषयों में ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। एमबीए में 500 और एमसीए में 200 सीटें हैं, जबकि तीनों एमए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीटों की कोई सीमा नहीं है। विश्वविद्यालय की फीस अन्य संस्थानों की तुलना में कम रखी गई है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी और निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी भी बड़ी संख्या में इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले रहे हैं। यूजीसी के नियमों के तहत विद्यार्थी एक साथ दो डिग्रियां भी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन होगी और हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में दी जा सकेगी। नौकरीपेशा अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए किसी प्रकार की एनओसी की आवश्यकता नहीं होगी। केंद्र के निदेशक प्रो. विशाल सूद ने बताया कि जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल से 1 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें