फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Central University: घोषणा के 13 साल बाद देहरा में सीयू के भवन का निर्माण शुरू

Fri, 16 Sep 2022 09:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)

सार

सीयू के लिए पिछले 13 साल से प्रदेश के बड़े नेताओं के बीच सियासी संघर्ष चलता रहा। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह धर्मशाला में सीयू का परिसर बनाना चाहते थे।
विज्ञापन
निर्माण के लिए पहुंची मशीनरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोषणा के करीब 13 साल बाद अब जाकर देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के भवन का निर्माण शुरू  हुआ है। निर्माण कंपनी अपनी मशीनरी देहरा शिफ्ट करने लगी है। अभी मशीनरी जिला हमीरपुर के रंगस में एक बड़े संस्थान के निर्माण में लगी हुई है। कंपनी को निर्माण कार्य 30 माह में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। देहरा में 476 करोड़ रुपये से कैंपस बनेंगे।

विज्ञापन


सीयू के भवन निर्माण के लिए 81 हेक्टेयर वन भूमि और 34 हेक्टेयर गैर वन भूमि मिली है। इसके अलावा जदरांगल में भी सीयू के दूसरे कैंपस के लिए 90 हेक्टेयर भूमि पर निर्माण किया जाएगा। देहरा में बनने वाले भवनों में अकादमिक भवन, छात्र-छात्रा आवास, खेल मैदान आदि होंगे।

गौर हो कि 21 फरवरी 2019 को देहरा में सीयू भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास तत्कालीन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया था। बावजूद इसके काम शुरू होने में तीन साल से अधिक का समय लग गया। इसी साल जुलाई में सीयू प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी की थी। कंपनी ने मोबाइल कार्यालय भी स्थापित कर दिया है। इस कार्यालय से भवन निर्माण कार्य पर नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन


पहले वीरभद्र-धूमल और फिर अनुराग-जयराम के बीच चला सियासी संघर्ष
सीयू के लिए पिछले 13 साल से प्रदेश के बड़े नेताओं के बीच सियासी संघर्ष चलता रहा। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह धर्मशाला में सीयू का परिसर बनाना चाहते थे। वहीं, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल इसका अधिकतर हिस्सा अपने संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहे देहरा में बनाना चाहते थे।

इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बीच निर्माण को लेकर तनातनी रही। अनुराग ने जसवां परागपुर हलके में एक जनसभा में सीएम के सामने ही सीयू के निर्माण के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में बरती जा रही सुस्ती पर प्रदेश की अफसरशाही पर सवाल खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें