फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Himachal: 1500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो बहनों सहित तीन की मौत

Mon, 09 Sep 2024 10:11 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी(मंडी)

सार

 मंडी जिले के सराज क्षेत्र के तहत बालीचौकी के कांढा में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 1500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र के तहत बालीचौकी के कांढा में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 1500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार चार में से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है। हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों में दो बहनें थीं। हादसा कैसा हुआ, इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है। रविवार दोपहर करीब एक बजे कार बालीचौकी से कांढा की तरफ जा रही थी। शाहडी देवी और कांता ने अपने मायके से घर जाने के लिए कार चालक से लिफ्ट ली।

विज्ञापन


कार सवार जब कांढा के पास पहुंचे तो चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में शाहडी देवी और रीत राम निवासी भाटलुधार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शाहडी की बहन कांता देवी निवासी शेगली बालीचौकी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। चालक डाबे राम निवासी भनवास घायल है और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती है। एसएचओ रजत राणा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसडीएम मोहन शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 और घायल को 10 हजार रुपये की सहायता दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें