फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आईएएस अधिकारी प्रियतु, अगले हफ्ते जाएंगे मनीष और अमनदीप

Fri, 16 Aug 2024 05:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी प्रियतु मंडल प्रियतु मंडल अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान (एसपीएम-निवास) कोलकाता के निदेशक और संस्थान (जेएस स्तर) प्रमुख के रूप में सेवाएं देंगे। 
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी प्रियतु मंडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी प्रियतु मंडल प्रियतु मंडल अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान (एसपीएम-निवास) कोलकाता के निदेशक और संस्थान (जेएस स्तर) प्रमुख के रूप में सेवाएं देंगे। आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग और अमनदीप गर्ग भी अगले सप्ताह तक नई दिल्ली चले जाएंगे। प्रदेश से केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले अधिकारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते माह ही आशुतोष गर्ग भी नई दिल्ली चले गए हैं। उधर, बतौर अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत की इसी माह के अंत तक हिमाचल में वापसी संभावित है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, तकनीकी शिक्षा, मत्स्य और राजस्व विभाग के सचिव पद का कार्यभार संभाल रहे प्रियतु ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया था। केंद्र सरकार ने उन्हें कोलकाता में नियुक्ति दी है। शुक्रवार को कार्मिक विभाग की ओर से प्रियतू मंडल को पदभार मुक्त करने की अधिसूचना जारी की गई। उधर, 1996 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और प्रधान सचिव निर्वाचन के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें केंद्रीय चुनाव आयोग में डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्हें वेतन अतिरिक्त सचिव रैंक का मिलेगा।

1999 बैच के आईएएस अधिकारी और प्रदेश के प्रधान सचिव वन और कार्मिक अमनदीप गर्ग को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनाती दी गई है। आईएएस मनीष गर्ग और मनीष गर्ग ने काफी समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया हुआ था। आईएएस अधिकारियों में अनुराधा ठाकुर, भरत खेड़ा, डॉ. रजनीश, सुभाशीष पंडा, पुष्पेंद्र राजपूत, आर सेलवम, रितेश चौहान, ललित जैन, ऋगवेद ठाकुर, देवश्वेता बनिक और पंकज राय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। नंदिता गुप्ता और मीरा मोहंती भी इन दिनों दिल्ली में सेवारत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें