फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 16 नवंबर को, कई अहम फैसले होंगे

Fri, 15 Nov 2024 09:50 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में हाईकोर्ट की ओर से सीपीएस को लेकर दिए गए फैसले के अलावा कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 16 नवंबर को होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में हाईकोर्ट की ओर से सीपीएस को लेकर दिए गए फैसले के अलावा कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें विधानसभा शीतसत्र की तारीख पर भी निर्णय लिया जा सकता है। विभागों में रिक्त पड़े पदों, सरकार के दो साल पूरे होने पर भी कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CPS Appointment Case: हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले की अलग-अलग व्याख्या, विशेषज्ञ भी एकमत नहीं; जानें पूरा मामला
विज्ञापन


करुणामूलक आधार पर नियुक्ति देने के लिए नियमों में सुधार के मामले पर भी फैसला हो सकता है। करुणामूलक आधार पर सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में नौकरी देने के 3,234 मामले लंबित पड़े हैं। शिक्षकों की भर्ती राज्य चयन आयोग की बजाय शिक्षा बोर्ड से करवाने पर भी फैसला लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें