फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 से शिक्षण संस्थान खुलेंगे या नहीं, आज होगा फैसला

Mon, 23 Nov 2020 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में 26 नवंबर से शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे या नहीं, इसका फैसला सोमवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में स्कूल-कॉलेजों में नियमित कक्षाएं शुरू करने को लेकर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर 11 से 25 नवंबर तक शिक्षण संस्थानों में विशेष अवकाश दिया गया है। बैठक में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए सरकार आगामी फैसला लेगी। जिस तरह कुछ दिनों में प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़े हैं, उसे देखते हुए शिक्षण संस्थान अभी खोलने की उम्मीद बहुत कम है। 

सरकारी स्कूलों में एक दिसंबर से नौवीं से 12वीं कक्षा की सेकेंड टर्म की परीक्षाएं शुरू होनी हैं। ये परीक्षाएं ऑनलाइन ली जानी हैं। ऐसे में संभावित है कि सरकार 26 से 30 नवंबर तक स्कूल बंद ही रखने का फैसला लेगी। कॉलेजों में नियमित कक्षाएं शुरू करने को लेकर कोई फैसला हो सकता है। 
विज्ञापन


उधर, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर या मार्च 2021 में से कब ली जाएं, इसका फैसला भी 23 नवंबर की बैठक में होगा। प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों की मार्च 2021 में वार्षिक परीक्षाएं लेने की घोषणा को बदलने की संभावना है।

विभागीय अधिकारी दिसंबर में ही इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं लेकर इस शैक्षणिक सत्र को समाप्त करने के पक्ष में हैं। उधर, ग्रीष्मकालीन स्कूलों में हर वर्ष की तरह मार्च में ही आठवीं कक्षा तक की परीक्षाएं लेने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें