फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में घोषित हो सकती है संशोधित वेतनमान के एरियर देने की तारीख

Fri, 09 Sep 2022 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों और पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान करने की तारीख तय हो सकती है। 
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 15 सितंबर को प्रस्तावित है। इसमें कर्मचारियों और पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान करने की तारीख तय हो सकती है। सरकार ने एरियर देने के लिए 2500 करोड़ का ऋण लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभावित है कि इसी माह लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को एरियर जारी हो जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक में प्री प्राइमरी स्कूलों में 4,500 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी देने का प्रस्ताव भी लाया जा रहा है। बीते गुरुवार को वित्त विभाग ने कुछ आपत्तियां लगाकर प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेज दिया है।

विज्ञापन


प्री प्राइमरी स्कूलों में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भर्ती किया जाना है। मंत्रिमंडल की बैठक में भर्ती के नियमों को मंजूर किया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप तहसीलों को तहसील का दर्जा दिए जाने का मामला भी बैठक में जाएगा। हिमाचल में हजारों पशु लंपी स्किन की चपेट में आ रहे हैं। सैकड़ों पशुओं की मौत हो गई है। इसको लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारी मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुति देंगे। बजट सत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से की गई घोषणाओं को भी बैठक में मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें