फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक टली, अब 26 मई को होगी

Sat, 21 May 2022 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य मंत्रिमंडल की इस बैठक में कई शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों का स्तरोन्नयन करने के मामले जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणाओं को भी इस बैठक में मंजूरी मिल सकती है। 
 
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक टल गई है। यह अब 23 के बजाय 26 मई को होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में यह बैठक 26 मई को सुबह 10:30 बजे होगी। राज्य मंत्रिमंडल की इस बैठक में कई शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों का स्तरोन्नयन करने के मामले जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणाओं को भी इस बैठक में मंजूरी मिल सकती है। 

विज्ञापन


सीएम आज जाएंगे दिल्ली, संघ के कार्यक्रम में होंगे शामिल 
वहीं,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को नई दिल्ली जा रहे हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। नई दिल्ली में सीएम कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी भेंट कर सकते हैं और हिमाचल प्रदेश से संबंधित मसलों को उठा सकते हैं। जयराम ठाकुर सोमवार को शिमला लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें