फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट बैठक: निशुल्क बिजली, पानी समेत इन फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

Thu, 21 Apr 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में निशुल्क बिजली, पानी सहित महिलाओं को सरकारी बसों में किराये में 50 फीसदी छूट के फैसलों को मंजूरी दी जा सकती है। 
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक 27 अप्रैल की सुबह 10:30 बजे राज्य सचिवालय शिमला में बैठक होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में निशुल्क बिजली, पानी सहित महिलाओं को सरकारी बसों में किराये में 50 फीसदी छूट के फैसलों को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की ओर से बजट भाषण में की गई कुछ घोषणाओं पर भी मुहर लग सकती है। सरकार की ओर से विभागाध्यक्षों को इन घोषणा का प्रारूप तैयार करने को कहा गया है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में जुलाई से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट तक की बिजली निशुल्क मिलेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 15 अप्रैल को यह घोषणा की थी। अभी 60 यूनिट तक प्रति माह बिजली खपत करने वालों को आपूर्ति निशुल्क दी गई है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के करीब साढ़े 11 लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इन्हें बिजली मीटर का किराया भी नहीं चुकाना पड़ेगा। इन्हें शून्य राशि के बिल जारी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें