फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Cabinet Meeting: इस दिन होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, कई फैसले होने की उम्मीद

Mon, 02 Feb 2026 04:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है।
 
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के बाद राज्य सरकार ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में रविवार आठ फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है। इसमें कई अहम निर्णय होंगे। रविवार को यह बैठक 11 बजे के बाद राज्य सचिवालय में होगी। इस बैठक में बजट सत्र की तिथियां तय करने के बारे में भी फैसला हो सकता है।

विज्ञापन


आरडीजी बंद करने के फैसले के विरोध में विधानसभा बजट सत्र में पारित करेंगे प्रस्ताव : विनय
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के फैसले के विरोध में विधानसभा बजट सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। भाजपा विधायकों और सांसदों से आग्रह किया जाएगा कि इस मुद्दे पर राज्य सरकार के साथ केंद्र में अपनी बात रखें। आज बात भाजपा और कांग्रेस की नहीं, हिमाचलियत की है। इससे पूर्व आपदा को लेकर भी विधानसभा में प्रस्ताव लाया जा चुका है।भाजपा विधायकों से समर्थन मांगा गया। त्रासदी भी केवल कांग्रेस के लोगों पर ही नहीं आई थी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें