फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट बैठक: अंतरराज्यीय बसों के संचालन पर हो सकता है फैसला

Thu, 24 Sep 2020 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल मंत्रिमंडल की अहम बैठक 26 सितंबर को राज्य सचिवालय में सुबह साढ़े 10 बजे होगी। कोरोना काल में यह पहली बैठक होगी जो राज्य सचिवालय में आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि इस बैठक के लिए सभा कक्ष में कई अहम बदलाव किए गए हैं। कैबिनेट की टेबल को बड़ा करने के अलावा बगल के कक्ष को मिलाकर बैठक कक्ष को बड़ा किया गया है। चूंकि मंत्रिमंडल में अब सभी 11 मंत्री शामिल हैं, ऐसे में कोरोना के दौरान के सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने में दिक्कत आ सकती थी।

विज्ञापन


इसी वजह से कैबिनेट बैठक वाले कक्ष में इस तरह बदलाव किया गया है ताकि मंत्रियों के बीच उचित दूरी रह सके। बैठक में बाहरी राज्यों के लिए बसें चलाने और पीओएस मशीनों से राशन देने के मामले में फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में सरकार की कोरोना वायरस को लेकर लड़ने की अगली रणनीति के बारे भी मंत्रणा होगी। इसके अलावा भी कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें