फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अब सीएम पर मंत्री पद के तलबगारों की नजरें, सियासी हलचल तेज

Mon, 04 Dec 2023 01:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांगड़ा से मंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल सुधीर शर्मा के बयान से भी सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू बिलासपुर और कांगड़ा को मंत्री देने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद हिमाचल में मंत्री पद के तलबगारों की नजरें मुख्यमंत्री सुक्खू पर टिक गई हैं। मिजोरम के चुनाव नतीजे आते ही मुख्यमंत्री मंत्रियों की घोषणा तत्काल करेंगे या राज्य सरकार के एक साल के जश्न के दौरान या उसके बाद, इस पर कांग्रेस नेता पहेलियां बुझा रहे हैं।

विज्ञापन


सुक्खू ने कुछ दिन पहले पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद कैबिनेट विस्तार की बात कही थी। इसी बीच कांगड़ा से मंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल सुधीर शर्मा के बयान से भी सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू बिलासपुर और कांगड़ा को मंत्री देने की बात कह चुके हैं।

बिलासपुर से कांग्रेस के एक मात्र विधायक राजेश धर्माणी का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। वहीं कांगड़ा में मंत्री पद की दावेदारी में सुधीर शर्मा के अलावा यादवेंद्र गोमा और संजय रतन भी हैं। सुधीर शर्मा ने जहां एक ओर अपना वोट देकर धर्मशाला नगर निगम पर कांग्रेस को विजयी दिलाई।
विज्ञापन


वहीं यह बयान देकर कि वह व्यक्तिगत रूप से विधायकों को नगर निगम में मताधिकार के पक्ष में नहीं रहे हैं। इससे सुधीर ने इशारों ही इशारों में अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी है। इसे मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए उनकी सियासी रणनीति के तौर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें