फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबाघाट में बनेगा नया ट्रांसपोर्ट नगर, गाड़ी मेकेनिकों को मिलेंगी दुकानें

Thu, 04 Jul 2019 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सीएम जयराम ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला सोलन के चंबाघाट में नया ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाएगा। इसके लिए शहरी विकास विभाग के पास उपलब्ध भूमि को परिवहन विभाग के नाम स्थानांतरित करने को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। ट्रांसपोर्ट नगर में गाड़ियों की मरम्मत करने वाले मेकेनिकों को दुकानें दी जाएंगी।

विज्ञापन


सोलन-परवाणू नेशनल हाइवे बनने से गाड़ी मेकेनिकों की कई दुकानों पर हथोड़ा चला है। दुकानें बंद होने पर यह मेकेनिक अपने हितों की पैरवी करते हुए हिमाचल हाईकोर्ट पहुंच गए थे। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सरकार ने मेकेनिकों को मुआवजा दिलाया था।

कोर्ट ने इस दौरान सरकार को गाड़ी मेकेनिकों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार को प्रस्ताव बनाने के आदेश दिए थे। इसी कड़ी में शहरी विकास विभाग द्वारा सोलन के चंबाघाट में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का प्रस्ताव कर मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए लाया गया।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने मामले पर विस्तृत चर्चा करते हुए मेकेनिकों को दोबारा बसाने के लिए परिवहन विभाग को ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का जिम्मा सौंपा है। ट्रांसपोर्ट नगर के लिए शहरी विकास विभाग परिवहन विभाग को भूमि हस्तांतरित करेगा। चंबाघाट में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर से सैकड़ों गाड़ी मेकेनिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें