फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल उपचुनाव: जानिए कौन प्रत्याशी कितना धनवान

Tue, 01 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)/धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के दो बागियों सहित पच्छाद और धर्मशाला से अंतिम दिन 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी जीआर मुसाफिर के पास दो करोड़ से अधिक चल एवं अचल संपत्ति है।

विज्ञापन


इसमें एक करोड़ 28 लाख रुपये एफडीआर एवं सेविंग अकाउंट के तौर पर बैंक में जमा हैं, जबकि एक करोड़ 55 लाख की उनके पास जमीन जायदाद हैं। उनकी पत्नी के नाम भी 6.45 लाख बैंक में जमा हैं। भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के पास 4.72 लाख रुपये बैंक में जमा हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी दयाल प्यारी के पास कुल 35 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। कांग्रेस के कवरिंग कैंडीडेट दिनेश आर्य के पास 6.73 लाख रुपये बैंक में हैं। करीब 3 करोड़ रुपये की पैतृक संपत्ति है। यह घोषणा उम्मीदवारों ने अपने शपथपत्र में की है।

विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा उम्मीदवार के पास 84, 94,100 रुपए चल-अचल संपति

- फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव में धर्मशाला सीट से भाजपा उम्मीदवार विशाल नैहरिया 84, 94,100 रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। निर्वाचन विभाग को दिए शपथ पत्र के अनुसार नैहरिया के पास 100 ग्राम सोना और एक बोलेरो गाड़ी है। इसके अलावा बैंक का  27,47,106 रुपए का लोन हैं।

विशाल के पास 30 हजार रुपए नकद और तीन बैंक खातों में 2,02,690 रुपए बैंक खाते में जमा हैं। साथ ही 2,79,730 और 1,26,180 रुपए की बीमा पॉलिसी ली है। वर्ष 2014 और 2016 में सिद्घपुर वार्ड में जमीन खरीदी है, जिसका बाजार मूल्य वर्तमान में लगभग 66 लाख रुपए के आसपास है। 

करोड़पति हैं कांग्रेस प्रत्याशी

- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंद्र कर्ण करोड़पति हैं। विजय इंद्र कर्ण के पास कुल एक करोड़ 17 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति हैं। उनके चार बैंक खातों में 10,69,785 रुपए हैं, जबकि उनकी पत्नी के बैंक खाते में 35,88,388 रुपए हैं।

दोनों के पास 75 हजार रुपए नकद हैं। इसके अलावा 600 ग्राम सोना, 250 चांदी और एक लाख रुपए के हीरे के आभूषण हैं। चंडीगढ में दोनों के नाम प्लैट हैं, जिनकी मार्केट मूल्य लगभग 50 लाख रुपए हैं। इसके अलावा दोनों के नाम 20,03,866 रुपए के बैंक लोन है।  

फिल्म जगत से जुड़े चौकस भारद्वाज ने भी भरा नामांकन

 फिल्म उद्योग से जुड़े चौकस भारद्वाज भी धर्मशाला की चुनावी दंगल में बतौर आजाद प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। चौकस करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास एक लाख रुपए नकद, 6 लाख 59 हजार 496 रुपए की कीमत के आभूषण, बैंक खाते सहित बीमा की कुल 1,12,89,496 की चल संपत्ति है।

पत्नी व दो बच्चों के  पास 70 हजार रुपए नकद राशि है। पत्नी के पास 9,28,770 रुपए के आभूषण, बैंक खाते में 41,28,770 रुपए जमा हैं। इसके अलावा मुंबई में चौकस के नाम दो करोड़ 25 लाख और पत्नी के नाम दो करोड़ पांच लाख रुपए की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे ने भरा नामांकन

 कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय मूलराज पाधा के बेटे पुनीश शर्मा ने धर्मशाला उपचुनाव में बतौर आजाद उम्मीदवार नामांकन पत्र भरा। पुनीश शर्मा के पास 85 लाख रुपए की अचल संपत्ति है, जबकि 10,49,300 रुपए बैंक का कर्ज है। इसके अलावा 15 हजार रुपए नकद और पत्नी के पास एक हजार रुपए नकद राशि है। दोनों के पास 130 ग्राम सोना है। दो लाख रुपए बैंक खातों में जमा हैं।

सेवानिवृत डॉ. मनोहर लाल ने भी ठोकी ताल
स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार डॉ. मनोहर लाल धीमान ने भी नामांकन पत्र भरा है। वर्ष 1985 में आयुर्वेदिक कॉलेज अमृतसर से बीएएमएस करने वाले मनोहर लाल करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास एक करोड़ 28 लाख 50 हजार रुपए की अचल संपत्ति है। जबकि पत्नी के पास 100 ग्राम सोने, 15 लाख बैंक बैलेंस और 40 हजार रुपए की नकदी है। वहीं, मनोहर के बैंक खाते में सिर्फ 40 हजार रुपए और 50 हजार रुपए की नकदी है। दोनों पति-पत्नी कुल 33 लाख 90 हजार रुपए की चल-संपत्ति के मालिक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें