फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal By Election: धर्मशाला से देवेंद्र जग्गी को मिला टिकट, पूर्व मेयर पर कांग्रेस ने खेला दांव

Wed, 08 May 2024 08:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने देवेंद्र सिंह जग्गी को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन
देवेंद्र जग्गी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने देवेंद्र सिंह जग्गी को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन बुधवार को पार्टी हाईकमान ने पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा से मुकाबले के लिए कांग्रेस ने नगर निगम के पूर्व महापौर पर दांव खेला है। भाजपा नेता राकेश चौधरी को टिकट देने से परहेज करते हुए कांग्रेस ने अपने नेता पर ही भरोसा जताया है।

विज्ञापन


प्रदेश में होने वाले छह विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पांच प्रत्याशियों की घोषणा कुछ दिन पहले ही कर दी थी। धर्मशाला से मजबूत प्रत्याशी की तलाश के चलते कांग्रेस ने टिकट जारी करने में देरी की है। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी को कांग्रेस का टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन स्थानीय कांग्रेस नेताओं के विरोध के चलते पार्टी यह फैसला नहीं ले सकी।

धर्मशाला कांग्रेस के नेताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि पूर्व की तरह किसी बाहरी नेता या अन्य दल के नेता को मंजूर नहीं किया जाएगा। स्थानीय नेताओं के इस विरोध के चलते ही पार्टी हाईकमान कई दिनों से पसोपेश में थी। अब नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही कांग्रेस ने और अधिक देरी न करते हुए बुधवार शाम को देवेंद्र सिंह जग्गी को टिकट देकर सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं धर्मशाला जाकर जग्गी के चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें