फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव हिमाचल: हाईकमान को तीन-तीन नामों का पैनल भेजेगी कांग्रेस चुनाव समिति

Thu, 30 Sep 2021 02:21 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में 2 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें मंथन के बाद उपचुनावों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तय किया जाएगा। चुनाव समिति तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष को देगी। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पार्टी हाईकमान तक लेकर जाएंगे। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र, अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए चुनाव समिति कांग्रेस हाईकमान के पास तीन-तीन नामों का पैनल भेजेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में 2 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें मंथन के बाद उपचुनावों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तय किया जाएगा। चुनाव समिति तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष को देगी। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पार्टी हाईकमान तक लेकर जाएंगे। 

विज्ञापन


चुनाव समिति की बैठक के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम टल गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में सह प्रभारी संजय दत्त मौजूद रहेंगे। इनके अलावा कमेटी के आठ सदस्य भी बुलाए गए हैं।  बता दें कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। हालांकि, इस सीट पर कांग्रेस ने अभी किसी प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें