फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल उपचुनाव: विजयदशमी के बाद रफ्तार पकड़ेगा कांग्रेस का प्रचार

Tue, 08 Oct 2019 01:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में धर्मशाला और पच्छाद उपचुनाव में प्रचार को लेकर एक समीक्षा बैठक की। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस सचिव हरि कृष्ण हिमराल ने की। बैठक में कांग्रेस वार रूम के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


इस दौरान पहले चरण में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में राजगढ़ और सराहन जोन में प्रचार समितियों से पूरी रिपोर्ट ली गई। उन्होंने बताया कि अब तक राजगढ़ जोन की 31 पंचायतों में से 20 पहले चरण में डोर टू डोर कवर कर ली गई हैं।सराहन की 30 पंचायतों में से अब तक 20 कवर कर ली हैं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्थापित कांग्रेस कंट्रोल टीम की प्रभारी शशि बहल, विनीता वर्मा, शकत राम कश्यप और उषा राठौर ने बताया कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार सही ढंग से चला है। विजय दशमी के बाद प्रचार रफ्तार पकड़ लेगा।
विज्ञापन


बैठक में कार्यकारी टीम के एमडी शर्मा, सुशांत कपरेट, चंद्र शेखर शर्मा, सेन राम नेगी और यशपाल तनाईक के अतिरिक्त मीडिया मैनेजमेंट के बलदेव ठाकुर, वेद प्रकाश ठाकुर, कंवर नरेंद्र सिंह और वेद प्रकाश शर्मा ने अपने-अपने क्षेत्र में पच्छाद में पार्टी चुनाव प्रचार को लेकर किए जा रहे प्रबंधों और कार्यों की पूरी जानकारी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें