फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Budget Session: शिक्षा मंत्री बोले- निजी स्कूलों की फीस निर्धारित करने को एक्ट में संशोधन करेगी सरकार

Fri, 27 Mar 2026 12:52 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

खास बातें

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण की आज (शुक्रवार, 27 मार्च को) आठवीं बैठक है। बैठक की शुरुआत प्रश्नकाल के साथ सुबह 11 बजे से हो गई है।
 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:57 PM, 27-Mar-2026

हिमकेयर योजना को लेकर तपा सदन, मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष में हुई नोक झोंक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को हिम केयर योजना को लेकर माहौल गरमाया रहा। मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि,हिमकेयर योजना में हमारी सरकार में 1 मरीज पर औसतन 11 हजार खर्च आया है, लेकिन आपकी सरकार में एक मरीज पर औसतन 14 हजार खर्च हुआ है। आप योजना को बदनाम कर बंद करना चाहते हैं. आप स्पष्ट करें कि क्या आप हिमकेयर योजना को बंद करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि, हिमकेयर योजना से मर्दों के बच्चेदानी के भी ऑपरेशन हो गए। ऑडिट की इंटरनल रिपोर्ट में 100 करोड़ से 110 करोड़ का संभावित घोटाला सामने आया है। उस घोटाले की हमारी सरकार जांच कर रही है। जहां भी घोटाले होंगे हम सारी जांच कराएंगे, जो भी इसमें दोषी होगा वह सलाखों के पीछे होगा। हिमकेयर योजना को जिस ढंग से चलाया जाना था, उस ढंग से योजना को नहीं चलाया गया। हिमकेयर से अगर कोई अच्छी नई योजना होगी तो उसे लाने में भी हम गुरेज़ नहीं करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर योजना की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए।

ये योजना जब हिमाचल में लागू हुई थी तो अन्य राज्यों ने भी इस योजना को सराहा था। हम मुकाबला करने को तैयार हैं, लेकिन बात तथ्य और सच्चाई पर हो। हमारी सरकार के समय से ज्यादा पैसा आपकी सरकार में खर्च हुआ है। क्या आप इसकी भी जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है तो आप कैसे निष्कर्ष पर पहुंच गए कि हिमकेयर में 100 करोड़ का घोटाला हुआ है।
 

12:51 PM, 27-Mar-2026

स्मार्ट मीटरों को लेकर सदन में दिया जवाब

कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल के प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, स्मार्ट मीटर लगाने की केंद्र सरकार की योजना है। प्रदेश में जितने भी स्मार्ट मीटर लग रहे हैं, वे सब केंद्र सरकार के तय मानकों के आधार पर लग रहे हैं। जहां भी उपभोक्ताओं के अधिक बिल आ रहे हैं, वे संबंधित डिवीजन में इसकी शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर आ रही कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

12:51 PM, 27-Mar-2026

चिंतपूर्णी माता मंदिर को 3 करोड़ विदेशी मुद्रा चढ़ावे के रूप में प्राप्त

कांग्रेस विधायक राकेश कालिया की ओर से विदेशी मुद्रा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में बताया, माता चिंतपूर्णी मंदिर को चढ़ावे के रूप में 3 करोड़ की विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई है। इस विदेशी मुद्रा को कन्वर्ट कर माता चिंतपूर्णी के अकाउंट में डाला जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वभर में माता चिंतपूर्णी के भक्त हैं. मंदिर को डॉलर, पौंड दिनार सहित अन्य विदेशी मुद्रा के रूप में चढ़ावा चढ़ता है।

विज्ञापन
12:51 PM, 27-Mar-2026

निजी स्कूलों की फीस निर्धारित करने को एक्ट में संशोधन करेगी सरकार : रोहित

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में निजी स्कूलों की फीस निर्धारित करने के लिए एक्ट में संशोधन किया जाएगा। कांग्रेस विधायक रामकुमार की ओर से प्रश्न कल के दौरान मामला उठाया गया कि प्रदेश के कई निजी स्कूल इन दोनों शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले मनमानी तरीके से फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं। इस पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान एक्ट के तहत निजी स्कूलों की फीस निर्धारित करने का कोई प्रावधान नहीं है। प्रदेश के कई क्षेत्रों से निजी स्कूलों में बढ़ाई गई मनमानी फीस को लेकर शिकायती प्राप्त हो रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु ने नीचे स्कूलों की फीस स्ट्रक्चर तैयार करने के लिए अपना एक्ट बदला है। अब हिमाचल प्रदेश में भी इस पर विचार किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के राहत निजी स्कूलों में 25 फ़ीसदी दाखिले गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को देने का प्रावधान है लेकिन इसका भी सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। आने वाले दिनों में इसको लेकर भी सख्ती बरती जाएगी।

12:05 PM, 27-Mar-2026

भाजपा का विरोध रिकॉर्ड से हट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के विरोध को रिकॉर्ड से हटा दिया है।

विज्ञापन
11:28 AM, 27-Mar-2026

भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल के पास पहुंचे

भाजपा विधायक सदन में प्रश्नकाल से पहले 25 मार्च को बजट अनुमान पर दिए गए मुख्यमंत्री सुक्खू के जवाब से नाराज हैं। भाजपा विधायक प्रश्नकाल से पहले सीएम के बजट अनुमान पर दिए गए जवाब को लेकर अपनी बात रखना चाहते थे। विधानसभा ने विपक्ष को इसकी अनुमति नहीं दी, जिसके बाद भाजपा विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया।

11:23 AM, 27-Mar-2026

Himachal Budget Session: शिक्षा मंत्री बोले- निजी स्कूलों की फीस निर्धारित करने को एक्ट में संशोधन करेगी सरकार

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण की आज (शुक्रवार, 27 मार्च को) आठवीं बैठक है। बैठक की शुरुआत प्रश्नकाल के साथ सुबह 11 बजे से हो गई है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें