न्यूक्लियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौहल में कार्यरत रसायन विज्ञान के प्रवक्ता नीरज कुमार ठाकुर ने कहा कि बोर्ड की वेबसाइट पर दर्शाए गए ब्लू प्रिंट के अनुसार प्रश्नपत्र नहीं है। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा के समय दिक्कत में रहे।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से गुरुवार को ली गई 11वीं कक्षा की रसायन विज्ञान की परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न पूछे जाने का मामला सामने आया है। विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा में पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्न आए थे। विद्यार्थियों के अनुसार कुछ गलतियां भी प्रश्नपत्र में थी। 11वीं कक्षा की परीक्षा में 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से प्रश्नपत्र डाले गए। न्यूक्लियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौहल में कार्यरत रसायन विज्ञान के प्रवक्ता नीरज कुमार ठाकुर ने कहा कि बोर्ड की वेबसाइट पर दर्शाए गए ब्लू प्रिंट के अनुसार प्रश्नपत्र नहीं है। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा के समय दिक्कत में रहे।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक शांति लाल शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर प्रश्नपत्र में खामियां हैं तो बोर्ड को अवगत करवाया जाएगा। विद्यार्थियों को खामियों वाले प्रश्नों के ग्रेस मार्क्स की मांग की जाएगी। रसायन विज्ञान की परीक्षा में प्रश्नपत्र में गलतियां भी सामने आई हैं। प्रश्न संख्या 21, 27(सी), 31(ए) में त्रुटियां हैं। इसके अतिरिक्त प्रश्न संख्या 30 (सी,डी) 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से डाले गए हैं। जिससे परीक्षार्थी परेशान होते रहे।