फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं का प्रस्ताव मंत्री को भेजा

Wed, 23 Dec 2020 10:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन

वार्षिक स्कूली परीक्षाओं को लेकर बुधवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की अहम बैठक की गई। सभी जिलों के उप शिक्षा निदेशकों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से परीक्षाओं के आयोजन से संबंधित प्रस्ताव शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर को भेजे। बैठक में तय किया गया कि कोरोना के मद्देनजर स्कूल अपने स्तर पर ही नॉन-बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च में आयोजित करेंगे। इसके बाद मार्च के अंत और अप्रैल के शुरू में बोर्ड की परीक्षाएं ली जाएंगी। परीक्षाएं सुबह और  शाम के सत्र में ली जाएंगी।

विज्ञापन


इस दौरान सामाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियां  होने के कारण ऑफलाइन परीक्षाएं करवाने पर भी विचार किया जा रहा है, क्योंकि कई क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा दम तोड़ जाती है। सत्र 2020-21 की संचालित की जाने वाली दसवीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्र में बोर्ड की ओर से केंद्र अधीक्षक एवं उपाधीक्षक नियुक्त किए जाने हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि विद्यालय प्रमुख इच्छुक अध्यापकों के विवरण बोर्ड कार्यालय को 10 जनवरी 2021 तक प्रेषित कर सकते हैं।

28 जनवरी तक करें विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए आवेदन
 स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि राज्य मुक्त विद्यालय के माध्यम से सत्र मार्च 2021 में 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय के लिए परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए इच्छुक परीक्षार्थी 28 दिसंबर से 28 जनवरी 2021 तक अपने नजदीकी राज्य मुक्त अध्ययन केंद्र जहां विज्ञान संकाय उपलब्ध हैं से केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें