बैठक सदस्यता अभियान को लेकर हुई। प्रदेश के सदस्यता अभियान प्रभारी के रूप में महामंत्री राम सिंह और सह प्रभारी डॉ. राजीव भारद्वाज को नियुक्त किया है। संगठनात्मक जिलों में जिला सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
मंडल स्तर पर भी सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। सत्ती ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनावों के परिणामों की भी समीक्षा की गई। भाजपा के तय लक्ष्य के अनुसार परिणामों की तुलनात्मक विवरण भी पेश किया गया।
योग दिवस पर कार्यक्रमों को सुचारु रूप से करने के लिए जिम्मेदारियां भी तय की गईं। संगठन मंत्री पवन राणा सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने और अनुराग ठाकुर के केंद्रीय राज्य मंत्री बनना हिमाचल के लिए गर्व की बात है।