फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान भाजपा के पक्ष में न हो जाएं, इसलिए बौखलाया विपक्ष: रणधीर शर्मा

Wed, 23 Sep 2020 03:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार ने किसान हितैषी विधेयक लाए हैं। किसान भाजपा के पक्ष में न हो जाएं, इसलिए विपक्षी बौखला गए हैं। रणधीर शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बिल पर चर्चा के जवाब में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह भी स्पष्ट किया कि एपीएमसी बंद नहीं होगी।

विज्ञापन


हर किसान को इसका स्वागत करना चाहिए। कांट्रेक्ट फार्मिंग को दुरुस्त करने के लिए यह विधेयक लाए गए हैं। बुआई से पहले ही अब फसल की कीमत तय हो जाएगी। बाजार में जो मूल्य नीचे ऊपर हो जाते हैं, वह नियमित होंगे। 

किसान की भूमि पर स्वामित्व में कोई दिक्कत आने वाली नहीं है। न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त नहीं किया जाएगा। पिछले दिन ही सरकार ने छह रबी फसलों का मूल्य तय किया। इन विधेयकों से किसानों को लाभ ही मिलेगा। भाजपा सरकारों ने किसानों के लिए अनेक योजनाएं दी हैं।
विज्ञापन


पहली बार किसान सम्मान निधि दी है। ई-मंडियां शुरू की गई हैं। फसल बीमा योजना को दुरुस्त किया गया है। इसके अलावा जंगली-जानवरों से बचाव के लिए सोलर फेंसिंग योजना शुरू की गई है। कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दल संसद में अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। संसद की मर्यादा तोड़ने का काम हो रहा है। 

रणधीर शर्मा ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर अभद्र टिप्पणी देश की युवा शक्ति का अपमान है। हिमाचल के युवा इसका जवाब देंगे। पत्रकार वार्ता में पायल वैद्य, करण नंदा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें