फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: भाजपा की विशेष कार्यसमिति की बैठक 20 को, महा जनसंपर्क अभियान चलाने पर होगी चर्चा

Mon, 15 May 2023 10:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 30 मई को 9 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 30 मई को 9 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा की एक विशेष कार्यसमिति की बैठक 20 मई को पीटरहॉफ शिमला में होगी। इसमें भाजपा का समस्त प्रदेश स्तरीय नेतृत्व उपस्थित रहेगा। बिंदल ने कहा कि एक महीने तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान की तैयारियां 29 मई से पहले पूरी कर ली जाएंगी।

विज्ञापन


30 एवं 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। एक से 30 जून तक प्रदेश में घर-घर तक केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। व्यवस्था संबंधी कार्यक्रमों और व्यवस्था संबंधी बैठकों का दौर जारी है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें