फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश कश्यप बोले- अपनी ही काल्पनिक दुनिया में रहती हैं अलका लांबा

Thu, 30 Sep 2021 10:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 सुरेश कश्यप ने कहा कि अलका लांबा अपनी ही काल्पनिक दुनिया में रहती है और समाज में किस प्रकार के कार्य चल रहे उसके बारे में ज्ञान नहीं रखती। चारदीवारी में बैठ कर पूरे हिमाचल प्रदेश के बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और हिमाचल की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने जिस प्रकार से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बारे में टिप्पणी की है, वह निंदनीय है। सुरेश कश्यप ने कहा कि अलका लांबा अपनी ही काल्पनिक दुनिया में रहती है और समाज में किस प्रकार के कार्य चल रहे उसके बारे में ज्ञान नहीं रखती। चारदीवारी में बैठ कर पूरे हिमाचल प्रदेश के बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और हिमाचल की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन


कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार युवाओं के लिए बढ़-चढ़कर काम कर रही है। हिमाचल के युवा रोजगार लेने वाला नहीं, पर रोजगार देने वाला बन रहा है। कश्यप ने कहा कि हिमाचल पूरे देश में एक उदाहरण बन रहा है। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में है। कांग्रेस को हिमाचल में विकास होता दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश ने नशे को रोकने के लिए कई नीतियां बनाई हैं, जिससे नशे पर लगाम लगी है। पहले नशे के सौदागरों को संरक्षण प्राप्त होता था, पर आज इन लोगों पर सीधी कार्रवाई हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें