फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा दोबारा चारों सीटें जीतकर इतिहास बनाएगी: सतपाल सत्ती

Thu, 14 Mar 2019 08:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय दीपकमल शिमला में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि चुनाव लड़ने से अधिक महत्वपूर्ण चुनाव लड़वाने वाले कार्यकर्ता होते हैं। भाजपा इन कार्यकर्ताओं की उपयोगिता को भलीभांति समझती है और इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा ने पूर्व में कई चुनावों में विजय प्राप्त की। इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत आगामी चुनाव में भी भाजपा दोबारा चारों सीटें जीतकर एक इतिहास बनाएगी।

विज्ञापन


‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ कार्यक्रम को दोबारा 23 मार्च से लेकर 6 अप्रैल 2019 तक
चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से इस बैठक में चुनाव के दौरान मोर्चों के सम्मेलन, रैलियों, जिला परिषद वार्ड स्तर पर होने वाली जनसभाओं की रूपरेखा तय की गई। इसी के साथ मंडल स्तर पर होने वाली मोर्चों की बैठकों के संबंध में भी रणनीति तय की गई। पहले से चल रहे ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ कार्यक्रम को दोबारा 23 मार्च से लेकर 6 अप्रैल 2019 तक चलाने का निर्णय लिया गया और 23 मार्च से लेकर 15 मई तक बूथ की बैठकों के आयोजन के प्रति भी रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन

प्रदेश की जनता सदैव नरेंद्र मोदी की ऋणी: जयराम 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपस्थित नेतृत्व को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने को है। यह खुशी की बात है कि इस अवधि के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता घटने के बजाय तेजी से बढ़ी है।

उन्होेंने कहा कि केंद्र ने पिछले पांच वर्षों में जो हिमाचल प्रदेश के लिए किया है उसके लिए प्रदेश की जनता सदैव नरेेंद्र मोदी की ऋ णी रहेगी। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, गणेश दत्त और महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर भी उपस्थित रहे।

ये नेता भी रहे बैठक में मौजूद 
इस बैठक में राजीव भारद्वाज, अजय राणा, रवि मेहता, शशि दत्त शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, पायल वैद्य, कपिल देव सूद, प्रवीण कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, रितु सेठी, महेंद्र धर्माणी, चमन लाल गुप्त, चेतन बरागटा, करण नंदा, खुशीराम बालनाटाह, संजीव चौहान, अरुण शर्मा, सुशील राठौर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें