फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने पांच बार की धारा 118 से छेड़छाड़

Sun, 11 Aug 2019 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धारा 118 पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए धारा 118 से पांच बार छेड़छाड़ की, जबकि भाजपा ने इस धारा को कभी भी नहीं छेड़ा। उन्होंने कहा कि हार की बौखलाहट में जनता का ध्यान हटाने को कांग्रेस बेबुनियाद बयान दे रही है। सत्ती ने रविवार को शिमला के आशियाना में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही। 

विज्ञापन


सत्ती ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं ने फिर से धारा 118 का राग अलापना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के लोग फिर कहने लगे हैं कि भाजपा धारा 118 को समाप्त कर रही है। यह महज दुष्प्रचार है। सत्ती ने कहा कि हिमाचल में भू सुधार एवं मुजारियत अधिनियम की धारा 118 को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने से जोड़ा जा रहा है। इस तरह की तुलना अनुचित है अनुच्छेद 370 की खामियों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सारी स्थितियां साफ कर चुके हैं।

विज्ञापन

सत्ती ने कहा कि धारा 118 में जमीन खरीद की अनुमतियां प्रियंका गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसी शख्सियतों को भी दी जा चुकी हैं। प्रियंका गांधी का मामला आया तो खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सदन में कहा कि ऐेसे मामलों में राजनीति नहीं की जानी चाहिए। प्रियंका को अनुमति दे दी गई। सत्ती ने कहा कि गुटों में बंटी कांग्रेस हिमाचल बचाओ जैसे नारा देकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

बादल और अन्य नेताओं के बयान व्यक्तिगत  
सत्ती ने हिमाचल में जमीन खरीदने की अनुमति देने से संबंधित सुखविंद्र सिंह बादल के बयान पर कहा कि ऐसे बयान व्यक्तिगत हैं। पूर्व में हिमाचल भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त के धारा 118 के सरलीकरण के बयान पर भी सत्ती ने कोई टिप्पणी नहीं की। पत्रकार वार्ता में गणेश दत्त भी बैठे थे, उन्होंने इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया। इस मौके पर शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, मीडिया प्रभारी करण नंदा और जिला भाजपा अध्यक्ष संजय सूद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें