फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- सर मुंडाते पड़े ओेले, बिखरा आम आदमी पार्टी का कुनबा

Wed, 13 Apr 2022 09:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नड्डा के दौरे के बाद कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को समझ नहीं आ रहा है कि वे क्या करें। कांग्रेस और आप अब कभी भी सत्ता में नहीं आएगी। जिस तरह से भाजपा काम कर रही है, उससे मिशन रिपीट पक्का है।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जैसे कहते हैं कि सर मुंडाते ही ओले पडे़, ठीक वैसे ही आम आदमी पार्टी के साथ हिमाचल प्रदेश में हुआ है। आप का कुनबा बिखर गया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पर निशाना साधा कि भाजपा कुछ भी काम करे तो उनकी कुर्सी डगमगाने लगती है। कश्यप ने दोहराया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने स्पष्ट रूप से यह बात कही है कि उन्हें सीएम जयराम ठाकुर के काम में विश्वास है।

विज्ञापन


प्रेस क्लब शिमला में बुधवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित कर कश्यप ने कहा कि नड्डा का शिमला में रोड शो एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन था। उन्होंने अर्की मंडल के एक बूथ की बैठक लेकर भी निचले स्तर तक भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष नड्डा ने इस बीच दो दर्जनों से ज्यादा कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। करीब एक लाख लोगों से सीधा संवाद किया।

नड्डा जल्द ही तीन संसदीय क्षेत्रों के दौरे भी तय करेंगे। नड्डा के दौरे के बाद कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को समझ नहीं आ रहा है कि वे क्या करें। कांग्रेस और आप अब कभी भी सत्ता में नहीं आएगी। जिस तरह से भाजपा काम कर रही है, उससे मिशन रिपीट पक्का है। कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा और सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, जबकि भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है। 
विज्ञापन


हाटी समुदाय का मुद्दा, जल्द ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल 
कश्यप ने कहा कि हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करने का मुद्दा बड़ा है। इसे समय-समय पर उठाया जा रहा है। इसे राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा गया है। एक प्रतिनिधिमंडल बहुत जल्द पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी मिलेगा।   

पार्टी चिह्न पर हों या न हों निगम चुनाव, भाजपा हर तरह से तैयार 
 कश्यप ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव के  लिए हर तरह से तैयार है। चाहे चुनाव पार्टी चिह्न पर हों या न हों, नगर निगम के चुनाव को लड़ा जाएगा और जीता जाएगा। 

विज्ञापन

भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की बैठक। - फोटो : संवाद
संगठन कार्य के विस्तार में मोर्चों व प्रकोष्ठों की अहम भूमिका : प्रियव्रत 
परिधि गृह हमीरपुर में बुधवार को भाजपा के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की एक दिवसीय बैठक प्रदेश संयोजक प्रियव्रत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक के समापन सत्र की अध्यक्षता प्रदेश के महामंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक जंवाल ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मिशन रिपीट करने में उनकी सकारात्मक भूमिका के बारे में मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि संगठन कार्य के विस्तार के लिए मोर्चों और प्रकोष्ठों की अहम भूमिका है। 

प्रियव्रत ने गत छह महीने की गतिविधियों, रीति-नीति और संगठन निर्माण की विस्तृत चर्चा की। बताया कि बैठक में लगभग सभी 17 जिलों और 74 मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आने वाले 2022 के चुनाव में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ भाजपा की जीत में सार्थक भूमिका तय करेगा। पार्टी के विचार और योजनाओं का विस्तारीकरण के लिए मंडल स्तर तक प्रशिक्षण शिविर जून महीने में होगा। 

प्रदेश सचिव एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक तिलक राज शर्मा, सचिव बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा और संसदीय विस्तारक राजपाल व संजीव ठाकुर ने भी व्यक्तित्व, समाज निर्माण एवं संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के पहले सत्र में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रेम सिंह भरमौरिया ने सभी का शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर सिंह लवली, जग सिंह ठाकुर, मंडल हमीरपुर भाजपा के अध्यक्ष रमेश शर्मा और महामंत्री सुरेश सोनी आदि भी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें