फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भाजपा नेता के बेटे ने धर्मशाला में कौड़ियों के भाव खरीदी जमीन

Tue, 25 Aug 2020 10:00 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में कुछ नेता, उनके परिवार और अफसर ही भू माफिया के रूप में सक्रिय हो गए हैं। जमीन रजिस्ट्रियों में भूमि के दाम कम दर्शाकर कुछ रसूखदार लोग भू माफिया बन गए हैं। जिला कांगड़ा में ऐसे भू सौदे लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जमीन सौदों में घिरे कांगड़ा जिले के एक भाजपा नेता के बेटे के नाम भू सौदे का एक और मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार मामला अनौपचारिक रूप से मुख्यमंत्री तक भी पहुंच चुका है। सूत्रों की ही मानें तो मौखिक आदेशों के बाद इस मामले की अनौपचारिक रूप से अंदरखाते जांच भी चल रही है।कांगड़ा जिले के एक भाजपा नेता के बेटे के नाम धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के सिद्धबाड़ी पटवार सर्कल में 13 कनाल जमीन 10 से 15 गुना कम दाम पर खरीदी गई है।

विज्ञापन


खरीद फरोख्त में खास बात यह है कि रजिस्ट्रियों में 13 कनाल जमीन का दाम महज 60 लाख 45 हजार रुपये दर्शाया गया है, जबकि इस जमीन की मार्केट वैल्यू 3 से 6 करोड़ रुपये दर्शाई गई है। यानी, भाजपा नेता के बेटे को स्मार्ट सिटी के एरिया में एक कनाल जमीन औसतन महज 4 लाख 65 हजार रुपये में मिली है। 13 कनाल जमीन की खरीद फरोख्त 4 रजिस्ट्रियों में हुई है। इनमें दो रजिस्ट्रियां सितंबर 2019 को एक ही दिन हुई हैं। इससे इतर अन्य दो रजिस्ट्रियां मई 2019 में महज दो दिन में हुई हैं। रजिस्ट्रियां इन्वेस्टर्स मीट की घोषणा के बाद हुई हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा कौन सा फार्मूला है कि भाजपा नेता के बेटे को धर्मशाला में 10 से 15 गुना कम दाम पर कीमती जमीन मिल गई। इससे इतर आम आदमी को धर्मशाला एरिया में एक कनाल जमीन 60 लाख से 1 करोड़ रुपये तक मिल रही है। जब राजस्व अधिकारियों से पूछा गया तो मामला हाईप्रोफाइल देख सभी बचते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें