समिति में विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, बलवीर वर्मा, विनोद कुमार, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल और बिहारी लाल शर्मा को शामिल किया गया है। यह नेता अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर चुनावी तैयारियों को नई दिशा देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह समिति पंचायत स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगी। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता के विश्वास के बल पर सफलता प्राप्त करेगी।