फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पंचायत और स्थानीय शहरी निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई प्रदेश समिति, इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 31 Mar 2026 05:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह समिति चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय को सुदृढ़ करने का कार्य करेगी। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में होने वाले पंचायतीराज एवं स्थानीय शहरी निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है।  यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दी। उन्होंने कहा कि समिति चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय को सुदृढ़ करने का कार्य करेगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि पार्टी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अनुभवी व सक्रिय नेताओं को समिति में शामिल किया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति में विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, बलवीर वर्मा, विनोद कुमार, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल और बिहारी लाल शर्मा को शामिल किया गया है। यह नेता अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर चुनावी तैयारियों को नई दिशा देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह समिति पंचायत स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगी।  डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता के विश्वास के बल पर सफलता प्राप्त करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें