फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं को मोर्चों के सम्मेलन में उपस्थित होना अनिवार्य

Thu, 11 Apr 2019 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने संसदीय क्षेत्रों में होने वाली मोर्चों की बैठकों में नेताओं की उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। संसदीय क्षेत्रों में हर रोज दो-दो बैठकें होंगी। इनमें भाजपा प्रत्याशी के अलावा मंत्रियों, विधायक, जिला और मंडल की कार्यकारिणी को उपस्थित होना अनिवार्य किया है। अगर कोई नेता बैठक में उपस्थित नहीं होता है तो उन्हें पार्टी कार्यालय को इसका कारण बताना होगा।

विज्ञापन


हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने अनुसूचित जनजाति, महिला और युवा मोर्चा का गठन किया है। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव कोषाध्यक्ष के अलावा 10 से 12 सदस्यों की कार्यकारिणी गठित की गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता इन मोर्चों की बैठकों में पार्टी को मजबूत करने के गुर बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें