फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा चार्जशीट में सीएम के बेटे समेत कई नेता निशाने पर, ये घोटाले किए

Sat, 26 Nov 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा चार्जशीट में युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य, रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और निगम के चेयरमैन निशाने पर हैं। भाजपा चार्जशीट को लेकर वीरवार को दीपकमल चक्कर में शिमला और महासू जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण में अवैध खनन हो रहा है। मडालू ढांक स्थित रातों रात अवैध रूप से रेत का खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ठेकेदारों को फायदा पहुंच रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रोहडू दौरे के दौरान लोनिवि विभाग, स्थानीय नेता और विधायक को खरी खोटी सुनाई है। आरोप लगाया कि बीते साल बर्फबारी के चलते रोहडू से लेकर शिमला ग्रामीण तक बर्फ हटाने का काम ठेकेदारों को दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें ठेकेदारों को बर्फ काटने की भारी पेमेंट दी गई। मई-जून में ठियोग, शिमला ग्रामीण, रामपुर, जुब्बल कोटखाई सड़कों की टारिंग की गई। यह टारिंग 15 दिन से लेकर दो महीने के भीतर उखड़ गई।

कांग्रेस सरकार ने किए ये घोटाले

जुब्बल कोटखाई में अवैध भवन में बिजली और पानी का कनेक्शन दे दिया। विधायक के हस्तक्षेप के चलते इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि नेरवा में एक कांग्रेस नेता ने पहले 13 बिस्वा सरकारी जमीन पर भवन का निर्माण किया।

उसके बाद सभी विभागों को इस भवन में लाया गया। सरकारी खजाने से कांग्रेसी नेता को किराये में हजारों रुपये दिए जा रहे हैं। इसी तरह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोला गया। कांग्रेस के नेता को फायदा देने के लिए उनके भवन में यह कालेज चलाया जा रहा है।

70 हजार रुपये हर महीने कांग्रेस नेता को किराये का मिल रहा है। यहां के स्थानीय व्यक्ति ने निशुल्क अपने भवन में कालेज खोलने की हामी भरी थी।
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा करने वाले कारोबारी भी निशाने पर

बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश ने चहेतों को फायदा देने के लिए सड़क के किनारे बिना लाइसेंस के सेब कारोबारी बिठा दिए। इन कारोबारियों ने किसानों के नाम पर सेब बेचकर मार्केटिंग बोर्ड को मार्केट फीस बचाकर करोड़ों का चूना लगा दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य की अगुवाई में चक्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव हुआ। इसमें भाजपा नेता की आंख फोड़ी गई। कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

बिंदल ने कहा कि शिमला और जिला महासू भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह सारी जानकारी जुटाई है। अब इन्हें तथ्यों के साथ चार्जशीट में शामिल किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें