फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: हिमाचल के इस खास प्रोजेक्ट को केंद्र ने दी मंजूरी

Sat, 26 Nov 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में वाटर हाइवे परिवहन सेवाएं शुरू होंगी। केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रदेश के बड़े जलाशय चमेरा डैम, गोबिंदसागर, कौल डैम और पौंग डैम में वाटर हाईवे परिवहन सेवाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने दो बार इस मामले पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक की थी। सरकार की ओर से केंद्र को इस बारे प्रस्ताव भी भेजा गया। अब केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्रालय ने आई मेरीटाइम कंपनी को इन जलाशयों का सर्वे करने का जिम्मा सौंपा है। डेढ़ से दो महीने के भीतर सर्वे की रिपोर्ट तैयार होगी। इसके बाद इसकी डीपीआर का काम शुरू हो गया। हिमाचल प्रदेश के जलाशयों में जल्द ही आधुनिक यात्री बोट के साथ शिकारे, बड़े बोट, ट्रॉलर आदि पूर्ण सुरक्षा इंतजामों के साथ चलाये जाएंगे। परिवहन मंत्रालय की देखरेख में यह कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों लोग होंगे लाभान्वित, पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा

वाटर हाइवे परिवहन सेवा शुरू होने से आधा हिमाचल को इसका फायदा होगा। मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना आदि लोगों को फायदा होगा।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
केंद्र ने वाटर हाईवे परिवहन को मंजूरी दे दी है। हिमाचल के लिए यह बड़ी खुशी की बात है। इससे जहां हिमाचल के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं पर्यटन में भी भारी वृद्धि होगी। दो बार केंद्रीय मंत्री के समक्ष यह मामला उठाया गया था।- जीएस बाली, परिवहन मंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें