फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: उपचुनाव के लिए एक्शन मोड में भाजपा और कांग्रेस

Wed, 07 Jul 2021 10:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मंडी लोकसभा सीट पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई है। पिछले दिनों केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसी संसदीय क्षेत्र मेें पहुंचे। उन्होंने यहां से कई घोषणाएं भी कीं।
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कभी भी की जा सकती है। यह मानकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक्शन मोड में आ गई हैं। भाजपा में पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, उनके बाद केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश आ चुके हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और सह प्रभारी संजय दत्त भी यहां खूब सक्रिय हो गए हैं। 

विज्ञापन


मंडी लोकसभा सीट पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई है। पिछले दिनों केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसी संसदीय क्षेत्र मेें पहुंचे। उन्होंने यहां से कई घोषणाएं भी कीं। गत दिनों इसी संसदीय क्षेत्र को जोड़ती चीन शासित तिब्बत तक जाने वाली सड़कों पर भी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सामरिक महत्व के तीन पुलों का उद्घाटन किया। पिछले दो दिनों से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इसी संसदीय क्षेत्र के कुल्लू में सक्रिय रहे। उन्होंने संगठन की महत्वपूर्ण बैठकें ली। नड्डा मंगलवार को भी कुल्लू में थे।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उपचुनाव और मिशन रिपीट के लिए प्राण फूंके। वहीं, मंगलवार को ही कांग्रेस के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला और सह प्रभारी संजय दत्त ने भी धर्मशाला में पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें ली। ये फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बिसात बिछाते रहे। उसके बाद ये ऊना रवाना हुए। फ तेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव के लिए दोनों दल पहले से ही प्रभारियों, सह प्रभारियों, समन्वयकों और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति कर चुके हैं और उन्हें इन सीटों पर अपने-अपने दलों की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें