हिमाचल प्रदेश न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कांगड़ा के आदेशों पर पुलिस थाना गगल में धोधाखड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इसमें विदेशी महिला के साथ जमीन में निवेश करवाने को लेकर 30.50 लाख रुपये की ठगी के आरोप हैं। मामले में दो लोगों के खिलाफ इस धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में जांच आरंभ कर दी है। ऑस्ट्रेलिया निवासी लुइस एलिजाबेथ हैरिसन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में याचिका दायर की थी। उन्होंने याचिका में बताया था कि वर्ष 2019 में कांगड़ा में आई थी।