जयराम सरकार के एक साल के कार्यकाल पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म तैयार की जा रही है। इसमें सरकार के काम का बखान किया जाएगा। 25 से 30 मिनट की इस फिल्म की लांचिंग 27 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले जश्न समारोह में होगी। लोक संपर्क विभाग डॉक्यूमेंटरी फिल्म के लिए सूबे के हर जिले का दौरा कर रहा है। जयराम सरकार के कार्यकाल में जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है, उनसे बातचीत की जा रही है।
डॉक्यूमेंटरी में जयराम सरकार के एक साल में किए गए विकास कार्यों और योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत के अंश दर्शाए जाएंगे। सीएम के निजी सचिव श्रीकांत बाल्दी ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म तैयार कर रही है। डॉक्यूमेंटरी की लांचिंग धर्मशाला में आयोजन होने वाले समारोह में की जाएगी।