ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कश्यप ने विधायक सुभाष ठाकुर के सवाल पर सदन को अवगत कराया कि तीन साल में प्रदेश के जलाशयों गोबिंदसागर, पौंग, चमेरा और कोल डैम में कॉर्प मछली का 12 लाख से अधिक बीज संग्रहित किया गया। इसमें विभिन्न प्रजातियों जैसे सिल्वर कॉर्प 54,40,900, शुद्ध कतला 5,67,00, कामन कॉर्प 9,43,500, मेजर कॉर्प 48,84,818, रोहू 2,05,000, ग्राम कॉर्प 308,000, आमूर कॉर्प 2,96,000 मछली बीज संग्रहित किए हैं।
इससे कुल 3,30,5,703 रुपये की धनराशि व्यय की गई। गोबिंदसागर जलाशय में कुल 8 फिश लैंडिंग सेंटर हैं। विभाग अस्थायी फिश लैंडिंग सेंटर बनाने पर विचार कर रहा है। बिलासपुर में कुल 2316 मछुआरे हैं। 1727 को लाइफ जैकेट और 14 मोटर साइकिल वितरित की हैं। लाइफ जैकेट और मोटर साइकिल का एक और प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। सरकार ने फार्मवाले एग्रो प्रोसेसर से एमओयू किया है।
ऊना के चाक 4.38 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी
चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह के सवाल पर सरकार ने सदन को अवगत करवाया कि जिला ऊना के चाक में 4.38 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी कर दी है। थाथल में 7.38 मंडलायुक्त कांगड़ा के विचाराधीन है। थाथल में मैसर्स फार्म वाले के साथ 62.75 करोड़ तके निवेश का समझौता कि या है। छह प्रोजेक्ट सिंगल विंडो सब कमेटी ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।