संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक आठ दिसंबर 2019 को शाम सात बजे धर्मशाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा और रणनीति बनाई जाएगी।
शीत सत्र में इस बार भाजपा के दो नए विधायक भी होंगे। ये पच्छाद से उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक रीना कश्यप और धर्मशाला से विशाल नैहरिया होंगे। पच्छाद से विधायक रहे सुरेश कश्यप की सीट खाली होने के बाद विधायकों को वरिष्ठता के अनुसार बैठाया जाएगा।